Sunday, December 27, 2009

मोम के टुकड़े

मेरी अठखेलियाँ मेरा स्वभाव था
उतावलेपन में नहीं ठहराव था
मेरी लौ में जलते नेत्र नहीं हैं अब
मेरा रिक्त हो जाना ही तो सही है अब

जब मेरे मोम के शरीर को गंगा में तिराना तुम

तनिक अफ़सोस नहीं करना, आंसू न बहाना तुम
खुशबुओं से तृप्त मोम के टुकड़े और मिलेंगे
मेरी जर्जरता से रिक्त सूर्यांश और मिलेंगे

चलती हूँ मुसाफिर हूँ बड़ी दूर है जाना

एक बुझती लौ अपने नाम किए जाती हूँ
कभी वक्त मिले ग़र , मेरे देस भी आना
तेरे देस की यादें मैं साथ लिए जाती हूँ.
.
.
.
.
.
.
.

Meri athkheliyan mera svabhav tha

Utavlepan men nahin thahrav tha
Meri lou men jalte netra nahin hain ab
Mera rikt ho jana hi to sahi hai ab

Jab mere mom ke sharir ko ganga men tirana tum

Tanik afsos nahin karna, ansu na bahana tum
Khushbuon se tript mom ke tukde aur milenge
Meri jarjarta se rikt suryansh aur milenge

Chalti hun musafir hun badi dur hai jana

Ek bujhti lou apne nam kiye jati hun
Kabhi vakt mile gar , mere des bhi ana
Tere des ki yaden main sath liye jati hun....

बूँद बूँद

अक्सर सोचा करती हूँ
क्यूँ दुनिया से डरती हूँ
मन यादों का राह है
इससे मैं गुजरती हूँ
झील तेरे अहसासों का
बनकर नाव उतरती हूँ
तू एक दर्पण जिसमे
मैं सजती संवरती हूँ
तेरे ख्वाबो में आकर
मैं हर रोज़ निखरती हूँ
क्या तेरे दिल पर कभी
बनकर चोट उभरती हूँ
तू एक समंदर जिसे
बूँद बूँद मैं भरती हूँ


Aksar socha karti hun
Kyun duniya se darti hun
Man yadon ka rah hai
Is se main gujarti hun
Jheel tere ahsason ka
Bankar nav utarti hun
Tu ek darpan jismein
Main sajti sanvarti hun
Tere khvabon men akar
Main har roj nikharti hun
Kya tere dil par kabhi
Bankar chot ubharti hun
Tu ek samandar jise
Boond boond main bharti hun....

Wednesday, September 9, 2009

Saturday, August 8, 2009

कुछ इश्क़ किया कुछ काम किया/फ़ैज़ अहमद फ़ैज़


वो लोग बहुत ख़ुशक़िस्मत थे
जो इश्क़ को काम समझते थे
या काम से आशिक़ी करते थे
हम जीते जी मसरूफ़ रहे
कुछ इश्क़ किया कुछ काम किया
काम इश्क़ के आड़े आता रहा
और इश्क़ से काम उलझता रहा
फिर आख़िर तंग आकर हम ने
दोनों को अधूरा छोड़ दिया....

दोनों को अधूरा छोड़ दिया....



Wo log bahut khushkismat the,
Jo ishq ko kaam samajhte the,
Ya kaam se ashiqi karte the,
Ham jeete jee masruf rahe,
Kuchh ishq kiya kuchh kaam kiya,
Kaam ishq ke aade aata raha,
Aur ishq se kaam ulajhta raha,
Phir aakhir tang aakar ham ne,
Donon ko adhura chhod diya....

Donon ko adhura chhod diya....

सफ़र में मुश्किलें आये तो जुर्रत और बढती है

सफ़र में मुश्किलें आये तो जुर्रत और बढती है
कोई जब रस्ता रोके तो हिम्मत और बढती है
मेरी कमजोरिओं पे जब कोई तनकीद करता है ,
वो दुश्मन क्यूँ न हो उस से मोहब्बत और बढती है
अगर बिकने पे आ जाओ तो घट जाते है दाम अक्सर,
न बिकने का इरादा हो तो कीमत और बढती है !

सुबह दम जैसे तवायफ का बदन दुखता है/मुनव्वर राना


झूठ बोला था तो यूँ मेरा दहन दुखता है
सुबह दम जैसे तवायफ का बदन दुखता है

खाली मटके की शिकायत पे हमें भी दुःख है
ऐ ग्वाले, मगर अब गाय का थन दुखता है

उम्र भर सांप से शर्मिंदा रहे ये सुनकर
जब से इंसान को काटा है फन दुखता है

ज़िन्दगी तूने बहुत ज़ख्म दिए है मुझको
अब तुझे याद भी करता हूँ तो मन दुखता है

kaanch ki choorhion


Ladkiyan to kaanch ki choorhion ki tarah hoti hain,

Sambhleen rahein to shaan barh jaati hai,

Toot jayein to koi bhi,

U
nki kirchiyan samet kar,

Apne haath lahuluhan nahi karta....
.

शुक्रिया तेरा ओ जिन्दगी...!!!


शुक्रिया तेरा ओ जिन्दगी...!!!
तू नहीं जानती कि
तूने क्या किया है...लेकिन
साथ कैसे निभाया जाता है..
ये सीखने का मौका
तेरी वजह से मैंने पाया है....!!!!

जब जब भी मजबूर किया
तूने मुझे सोचने पे
इन लबों और आँखों को
साथ चलने का मौका मिला है...!!!!!

ऑंखें अपने अहसास बहा रही हैं....और
लब अपने जज्बातों पे मुस्कुरा रहे हैं...
देखनेवालों ने क्या महसूस किया वो तो
नहीं पता मुझे लेकिन...सच कहूँ...
दोनों कितनी अच्छी तरह
एक-दूसरे का साथ निभा रहे है.....!!!!!!!






Shukriya tera o zindagi...!!!
tu nahin jaanti ki
tune kya kiya hai...lekin
saath kaise nibhaya jata hai..
ye sikhne ka mauka
teri wajah se maine paya hai....!!!!
jab jab bhi majbur kiya
tune mujhe sochne pe
in labon aur ankhon ko
sath chalne ka mauka mila hai...!!!!!

ankhein apne ehsaas baha rahi hai...aur
lab apne jazbaton pe muskura rahe hain...
dekhne walon ne kya mahasus kiya wo to
nahin pata mujhe lekin...sach kahun...
donon kitni achchhi tarah
ek-dusre ka sath nibha rahe hain......!!!!!!!

दिल भी इक जिद पे अडा है किसी बच्चे की तरह


जिंदगी तूने लहू लेके दिया कुछ भी नहीं
तेरे दामन में मेरे वास्ते क्या कुछ भी नहीं
मेरे इन हाथों की चाहो तो तलाशी ले लो
मेरे हाथों में लकीरों के सिवा कुछ भी नहीं
हमने देखा है कई ऐसे खुदाओं को यहाँ
सामने जिनके वो सचमुच का खुदा कुछ भी नहीं
या खुदा अब के ये किस रंग से आई है बहार
ज़र्द ही ज़र्द है पेडों पे हरा कुछ भी नहीं
दिल भी इक जिद पे अडा है किसी बच्चे की तरह
या तो सब कुछ ही इसे चाहिए या कुछ भी नहीं.....

मगर गरीब कि जान का मुआवजा कम है/ नवाज़ देवबन्दी


वो अपने घर के दरीचों से झांकता कम है
ताल्लुकात तो अब भी है राब्ता कम है

तुम उस खामोश तबीयत पे तन्ज़ मत करना,
वो सोचता है बहुत और बोलता कम है

फिजूल तेज़ हवाओं को दोष देता है,
उसे चराग जलाने का हौसला कम है

मैं अपने बच्चों के खातिर ही जान दे देता ,
मगर गरीब कि जान का मुआवजा कम है.....

तुम कोई नाम न देना.......

जिसको जो कहना हो,
उसको वो कहने देना,
मेरी प्रीत को,
प्रीत “निधि” की रहने देना,
तुम कोई नाम न देना,

जैसा तुमने जाना था,
जैसा तुमने माना था,
प्रीत का रूप,
वैसे ही सदा, “सादा रूप ” तुम रहने देना,
तुम कोई नाम न देना.......






Jisko jo kehna ho,

usko wo kehne dena,

Meri preet ko

Preet 'Nidhi' ki rehne dena

Tum koi naam na dena,

Jaisa tumne jaana tha,

Jaisa tumne maana tha,

Preet ka roop,

Waise hi sada, "saada roop" tum rehne dena,

Tum koi naam na dena.......

बूँदें!


बूँदें!
आँखों से टपकें
मिट्टी हो जाएँ।

आग से गुज़रें
आग की नज़र हो जाएँ।

रगों में उतरें तो
लहू हो जाएँ।

या कालचक्र से निकलकर
समय की साँसों पर चलती हुई
मन की सीप में उतरें
और मोती हो जाएँ.....

सीता की परीक्षा

हर बार क्यों लक्षमण रेखा खिचती है?
हर बार क्यों अग्नि परीक्षा होती है?

जब राम ही नही है आज यहाँ?
फिर सीता की इच्छा क्यों होती है?

हर बार जब स्त्री की परीक्षा लेनी हो
वो राम का रूप क्यों धरता है?

याद रखे हर वो पुरुष
जो सीता की इच्छा रखता है
राम भी तुम, लक्षमण भी तुम और रावण भी तुम
तुम ही संरक्षक और भक्षक भी तुम

फिर सीता का दोष ही क्यों दिखता है?

जो बच गयी हर परीक्षा से वो सीता थी…
आम नारी नही…
वो भी…
दूजी परीक्षा मे, धरती मे समा गयी…

आज जब तुम, राम ना बन सकते हो
फिर सीता की परीक्षा क्यों लेते हो?

कहो ना ये कैसा अजनबीपन है..???

क्यों एक दूजे से हम
इतने बेखबर है..?
क्यों बस कहने की
खातिर सब अपने है..??
मिलते ही निगाहें,
फेर ली नजर इधर-उधर...
कहो तो ये कैसा अपनापन है...???

ना हम पूरी तरह
अपने है
ना ही इस अजनबीपन में
समर्पण है..
वफादारी निभाई हमने
किसके साथ..
कहो ना ये कैसा अजनबीपन है..???






Kyon ek duje se ham
itne bekhabar hain..?
kyon bas kehne ki
khatir sab apne hain..??
milte hi nigahen,
pher li nazar idhar-udhar. ..
kaho to ye kaisa apnapan hai...???

Na ham puri tarah
apne hain
na hi is ajanabipan mein
samarpan hai..
wafadari nibhai hamne
kiske sath..
kaho na ye kaisa ajanabipan hai..???

प्यास थी पानी था पिया ही नहीं....

चाक दामन कभी सिया ही नहीं
शिकवा कभी किया ही नहीं
प्यार उसको मज़ाक लगता है
वो प्यार जिसने कभी किया ही नहीं
मांगने वाला मांगता ही रहा
देने वाले ने कुछ दिया ही नहीं
दे रहा था मगर हिकारत से
मैं भी खुद्दार था लिया ही नहीं
मेरे मौला तेरा कहा माना
प्यास थी पानी था पिया ही नहीं....



Chaak daman kabhi siya hi nahi
Shikva kabhi kiya hi nahi
Pyar usko mazak lagta hai
Wo pyar jisne kabhi kiya hi nahi
Mangne wala mangta hi raha
Dene wale ne kuch diya hi nahi
De raha tha magar hiqarat se
Mai bhi khuddar tha liya hi nahi
Mere maula tera kaha maana
Pyas thi paani tha piya hi nahi.....

उन के बदले हुए तेवर नहीं देखे जाते...

अब छलकते हुए सागर नहीं देखे जाते
तौबा के बाद ये मंज़र नहीं देखे जाते

मस्त कर के मुझे औरों को लगा मूँह साकी
ये करम होश में रह कर नहीं देखे जाते

साथ हर एक को इस राह में चलना होगा
इश्क में रहज़न-ओ-रहबर नहीं देखे जाते

हम ने देखा है ज़माने का बदलना लेकिन
उन के बदले हुए तेवर नहीं देखे जाते...





Ab chhalakte huye sagar nahin dekhe jate
Touba ke bad ye manzar nahin dekhe jate

Mast kar ke mujhe auron ko laga munh saki
Ye karam hosh mein reh kar nahin dekhe jate

Sath har ek ko is rah mein chalna hoga
Ishk men rahajan-o-rahbar nahin dekhe jate

Ham ne dekha hai zamane ka badalna lekin
Un ke badle huye tevar nahin dekhe jate...

चले आओ....!!

चांदनी का पैराहन
पुराना हो चला है
घिस गया है
रंग भी जा चुका है
कितनी ही रातों
और दिनों को
तड़प के अलाव में
डाल चुकी हूँ
इंतज़ार की ठण्ड है
न जाती है
न कम होती है....
ठण्ड
अब दर्द बन रही है
इस से पहले
कि मैं रूह बचाने को
जिस्म उतार के
अलाव में डाल दूँ

चले आओ....!!




Chandni ka pairahan
Purana ho chala hai
Ghis gaya hai
Rang bhi ja chuka hai
Kitni hi raton
Aur dino ko
Tadap ke alaav mein
Daal chuki hun
Intazar ki thand hai
Na jati hai
Na kam hoti hai....
Thand
Ab dard ban rahi hai
Is se pehle
Ki main rooh bachane ko
Jism utar ke
Alaav mein dal dun

CHALE AAO....!!

बस एक बार आ जाओ...


थोडी सी बारिश
और ढेर सारा प्यार...
यही तो माँगा था न

तुमने कहा कि
तुम्हारे घर
बारिश हुई है
पर
मेरा घर आंगन
तो सूना था...
तुम्हारे बिन
और होता भी कैसा...

इस बार जब आना
तो
मेरे हिस्से की बारिश
और
मेरे हिस्से का प्यार
साथ लाना...

हम
एक दुसरे के कांधे पर
सिर रख कर
रो लेंगे...
गिले शिकवे
दूर कर लेंगे...
और बहा देंगे
तुम्हारी लायी
बारिश के साथ...

फिर
छिटका देंगे
घर के कोने कोने में
ढेर सारा प्यार...
बस एक बार आ जाओ...





Thodi si barish
aur dher sara pyar...
yahi to manga tha na

tumne kaha ki
tumhare ghar
barish hui hai
par
mera ghar angan
to soona tha...
tumhare bin
aur hota bhi kaisa...

is baar jab aana
to
mere hisse ki barish
aur
mere hisse ka pyar
saath lana...
ham
ek dusre ke kaandhe par
sir rakh kar
ro lenge...
gile shikwe
door kar lenge...
aur baha denge
tumhari layi
barish ke saath...

phir
chhitka denge
ghar ke kone kone mein
dher sara pyar...
bas ek baar aa jao...

Monday, July 6, 2009




Dabi,sabi si woh muskarahat
Laboon pai apne saja,saja ke

wo narm lehje mein baat karna
ada sai nazrein jhuka ,jhuka ke

wo ankh teri shararti si
wo zulf mathe pe nachti si

nazar hate na ek pal bhi
mai thak gaya hoon hata,hata ke

wo tera hathoon ki unglion ko
mila kai zulfon mai kho sa jana

haya ko chehre pe phir sajana
phool chehra khila,khila ke

wo haath hooron ke ghar hon jaise
wo paoon parion ke par hon jaise

nahi hai teri misaal janaa
mai thak gaya hoon bata,bata ke

आओ दो एक लम्हे मेरे साथ गुजारो,


आओ दो एक लम्हे मेरे साथ गुजारो,
में भी तुम जैसे बेबस और बेपनाह हूँ,
मेरे दिल में भी यादों का धुआं भरा है,
मेरे दिल में भी
हसरत की चिता
न जाने कब से अब तक
सुलग रही है,लेकिन मैं अपने ग़मों को
अपने अंदर ही दफन किये हूँ,
तुम पर क्या ,
मैंने अपने पर भी,
अपना दर्द ज़ाहिर न होने दिया है,
मैं हंसती हूँ,
पहले कोशिश से हंसती थी,
अब हँसने की आदत है,
आओ तुम्हारे दर्द भरे लम्हों को,
अपनी इसी आदत की
तेज़ हवा में
उड़ाकर दूर भेज दूं,

हो सकता है फिर तुम भी,
अपने गम सीने में दफन कर,
मेरी तरंह हंसने लगो.............




Aao do ek lamhe mere sath guzaro,
main bhi tum jaise bebas aur bepanah hun,
mere dil mein bhi yaadon ka dhuan bhara hai,
mere dil mein bhi
hasrat ki chita
na jane kab se ab tak
sulag rahi hai,
lekin mein apne gamon ko
apne andar hi dafan kiye hun,
tum par kya ,
main ne apne par bhi,
apna dard zahir na hone diya hai,
main hansti hun,
pahale koshish se hansati thi,
ab hansne ki adat hai,
aao tumhare dard bhare lamhon ko,
apni isi adat ki
tej hava mein
udaakar dur bhej doon,

ho sakta hai phir tum bhi,
apne gam sine mein dafan kar,
meri tarah hansne lago.............

रफ्ता रफ्ता मैं तुम्हें अच्छी लगूंगी


रफ्ता रफ्ता मैं तुम्हें अच्छी लगूंगी
अजनबी हूँ आज कल अपनी लगूंगी ,
रेत जीतनी प्यास लेकर जब छुओगे,
मैं हूँ तो साहिल पर तुम्हे दरिया लगूंगी ...

सल्तनत एहसास की तुमको मिली तो,
मैं तुम्हे जागीर का हिस्सा लगूंगी ,
बंद करके आँख जब देखोगे मुझको,
कल सुबह देखा हुआ सपना लगूंगी ..........

गर महसूस मुझको दिल से कर सकोगे,
प्यार का बहता हुआ झरना लगूंगी ,
मेरे होठों की अजब तासीर है ये,
में हूँ समंदर पर तुम्हें प्यासा लगूंगी.......

मुझको खोकर जिंदगी में जब मिलोगे,
क्या पता मैं उस समय कैसी लगूंगी,
रफ्ता रफ्ता मैं तुम्हे अच्छी लगूंगी,
अजनबी हूँ आज कल अपनी लगूंगी ..




Rafta rafta main tumhen achchhi lagungi
ajanabi hun aj kal apani lagungi ,
ret jitni pyas lekar jab chhuoge,
main hun to sahil par tumhe dariya lagungi ...

saltanat ehsas ki tumko mili to,
main tumhe jagir ka hissa lagungi ,
band karke ankh jab dekhoge mujhako,
kal subah dekha hua sapna lagungi ...........

gar mehsus mujhko dil se kar sakoge,
pyar ka bahata hua jharna lagungi ,
mere hothon ki ajab tasir hai ye,
main hun samandar par tumhen pyasa lagungi.......

mujhko kho kar zindagi mein jab miloge,
kya pata main us samay kaisi lagungi,
rafta rafta main tumhe achchhi lagungi,
ajnabi hun aj kal apani lagungi ..

तूफान से डर जाने का हुनर मुझ में नही....


मैं खुद को कुछ इस तरह पाती हूँ ...
चेहरे बदलने का हुनर मुझ में नहीं ,
दर्द दिल में हो तो हसँने का हुनर मुझ में नहीं,
मैं तो आईना हुँ तुझसे तुझ जैसी ही मैं बात करूं,
टूट कर सँवरने का हुनर मुझ में नहीं ।
चलते चलते थम जाने का हुनर मुझ में नहीं,
एक बार मिल के छोड जाने का हुनर मुझ में नहीं ,
मैं तो गंगा हूँ ,बहती ही रही ,
तूफान से डर जाने का हुनर मुझ में नही....
.
.
.
.
.
.
.
.
.




main khud ko kuchh is tarah paati hun ...

chehre badalne ka hunar mujh mein nahin ,

dard dil mein ho to hansne ka hunar mujh mein nahin,

main to aina hun tujhse tujh jaisi hi main bat karoon,

toot kar sanvarne ka hunar mujh mein nahin ,

chalte chalte tham jane ka hunar mujh mein nahin,

ek bar mil ke chhod jane ka hunar mujh mein nahin ,

main to ganga hun ,behti hi rahi ,

tufaan se dar jane ka hunar mujh mein nahin....

फिर कोई बेटी न पैदा हो


न चाहते थे मगर वजूद में आना पड़ा हमें
खतायें थीं किसी की, सर झुकाना पड़ा हमें

जिस्म से खेलकर मेरे दरिंदे बरी हो गये
तोहमतों को मगर उम्र भर उठाना पड़ा हमें

रस्मों के नाम पर कभी, जुल्मों के नाम पर
सुलगती आग में खुद को जाना पड़ा हमें

दुआओं के शहर में भी तू नहीं था मेरे मौला,
हर बार वहाँ से खाली हाथ आना पड़ा हमें

फिर कोई बेटी न पैदा हो तेरी ज़मीन पर,
ये सोचकर शम-ए-हयात बुझाना पड़ा हमें

इस पेट के लिये तो कभी बच्चों के वास्ते,
जहाँ पे जाना पाप है, वहीँ जाना पड़ा हमें।

यहाँ हर शख्स हर पल हादसा होने से डरता है


यहाँ हर शख्स हर पल
हादसा होने से डरता है
खिलौना है मिटटी का
फ़ना होने से डरता है

मेरे दिल के किसी कोने मै
एक मासूम सा बच्चा
बारूद की देख कर दुनिया
बढा होने से डरता है

अजब है ज़िन्दगी की क़ैद मै
दुनिया का हर इंसान
रिहाई मांगता है और
रिहा होने से डरता है ...

मेरा अंग अंग कुछ बोल गया

जब चली यूँ सावन की हवा
दिल के तारों को कोई छेड़ गया
वक्त के सर्द हुए लम्हों को
फ़िर से तू रूह में बिखेर गया

इक नशा सा छाया नस नस में
जब तू नज़रो से बोल गया
रंग बिखरे इन्द्र धनुष से
जब तू बस के साँसों में डोल गया

इक मीठी सी कसक उठी
जब हुई खबर तेरे आने की
फूलों की खुशबु सा महक कर
मेरा अंग अंग कुछ बोल गया

~~~सोलवा साल~~~

~~~सोलवा साल~~~
उढ़ता मन
खिलता तन
उठते सवाल
भवरे जैसा हाल
सतरंगी सपने
दिल की हलचल
साँसों की रफ़्तार
खुद को खोना
रातो का न सोना
सपनो की आँखे
ख्यालो की दुनिया
सुन्दरता की मूरत
दिलकश खुबसूरत
केशुओ की घटा
हिरणी से नयन
धडकनों का संगीत
खुद की हार
खुद की जीत
यह कैसी तुझ से प्रीत
कुछ कुछ होता है यार
क्या यही है प्यार

रेत भरी है इन ऑंखों में/ डॉ. बशीर बद्र


रेत भरी है इन ऑंखों में, आंसू से तुम धो लेना

कोई सूखा पेड मिले तो उस से लिपट के रो लेना



उस के बाद तनहा हो जैसे जंगल का रस्ता

जो भी तुम से प्यार से बोले साथ उसी के हो लेना



कुछ तो रेत की प्यास बुझाओ, जनम जनम की प्यासी है

साहिल पर चलने से पहले अपने पांव भिगो लेना



रोते क्यों हो दिल वालों की किस्मत ऐसी होती है

सारी रात यूं ही जागोगे दिन निकले तो सो लेना



मै ने दरिया से सीखी है पानी की पर्दादारी

ऊपर ऊपर हंसते रहना, गहराई में रो लेना




Zindagi udhar lage/Anuj




Kisi ko phool lage hai kisi ko khar lage,

Magar mujhe to meri zindagi udhar lage!

Kidhar ko jaye koi har taraf dhundhalka hai,

Jidhar bhi badhte kadam aahni deewar lage!

Galat kahun to meri rooh thartharati hai,

Jo sach kahun to use nagawar lage!

Darakht jism samete udas baithe hain,

Kali udas lage,phool shogawar lage!

Kahun kya jism ke halat dilon ki dhadkan,

Nafas nafas mein ghutan dard beshumar lage!

Ajeeb uska nazaria ajeeb uska khayal,

Meri khizan bhi use mausam-e-bahar lage!

Hai jiska deen alag aur meri zaat juda hai,

Kyon mere dil ko usi mehzabeen se pyar lage

Azmaish



Agar KHUDA tumhari dua poori kar raha hay,
tu woh tumhara "YAQEEN" barha raha hay

Agar dua'ain poori karnay main dair kar raha hay,
tu tumhara "SABAR" barha raha hay


Agar tumhari dua'oon ka jawab nhi dai raha hay.
tu woh tumhai aazma raha hay.....

Lakeerein


Zindagi ki hatheli par,

Aadhi tirchhi lakeerein hain,

Jin mein khud ko khojti hun,

Main sochti hun,

Kash yeh lakeer,

Yahan se hokar,

Kuchh is tarah se guzarti,

To shayad,

Zindagi ka maina kuch alag sa hota

In lakeeron mein jo alfaaz chhupe hain

Unhe dhoondte dhoondte ,

Ek umar guzar jaati hai,

Alfaaz jodte jodte ik kahani banti hai,

Dhundli dhundli si ik tasweer ubharti hai,

Main dhundti hun,

Ki is tasweer mein,

Shayad kahin,

Koi apna nazar aa jaye ..

Ek kashish hai in lakeeron mein,

Jo waqt ke saath,

Badhti chali jaa rahi hain,

Main sochti hun,

Kya ye silsila kabhi rukega......

यौवन की रिमझिम


यादों की बस्ती, सपनों का आँगन,
शबनम की बिंदिया, कलियों के कंगन

यौवन की रिमझिम, महकी सी रातें,
ये तेरे लिये है, सारी सौगातें।
फूलों से सँवरी, शाखों की बाँहें,
महबूब का गाँव, रँगीन राहें ।
रिश्तों की मेंहदी, करती है बातें,
ख्वाबों का राजा, ले आया बारातें ।
मौसम की मदिरा, बारिश की हँसी,
गजरे की खूशबू, जूडे में फँसी ।
नटखट से बादल, पागल बरसातें,
चाहत के जंगल में लुकछिप मुलाकातें ।
ढलका सा आँचल, उनींदी निगाहें,
साँसों का मधुबन, हम हर रोज़ चाहें ।
हरियाली सुहागिन की, कैसी करामातें ,
पत्तों की झांझर पर नाची प्रभातें ।"

Kuchh Panktiyan


तुम कितने महान हो
तुम्हारे हाथ में तलवार भी थी और सुई भी
लेकिन तुमने गर्दन उड़ाने की बजाय
केवल मेरी पलकें और होंठ सिले।
Tum kitne mahan ho
Tumhare haath mein talwar bhi thi aur sui bhi
Lekin tumne gardan udaane ki bajaye
Kewal mere palkein aur honth sile...

हम भी पेट पे बांध के पत्थर बैठे हैं



सज धज के अब दरवाजे पे बैठे हैं
गम खुशियों का भेश बदल कर बैठे हैं

आप तो इक दो घूँट ही पीकर छलक गये
हम से पूंछो दरिया पी कर बैठे हैं

क्या बतलाऊ कौन सा किस का कासिद है
छतरी पर तो कई कबूतर बैठे हैं

उस की आँख को देख के मुझको ये लगता है
इक कश्ती में सात समंदर बैठे हैं

फांकों का दरबार लगाने वाले सुन
हम भी पेट पे बांध के पत्थर बैठे हैं

Man Ke Meet.......Zakhmi Ji


Aaja mere man ke meet aaj main,

Khud tera singar karunga,

Usha se sindoor maang kar,

Aaj tumhari maang bharunga !

Tanik ruko saundarya goonth loon,

Geeton ki ladiyon mein,

Chandan se kuchh mahak maang loon,

Aage ki kadiyon mein !

Khile kamal si pankhurion si,

Honthon pe muskan dharunga,

Aaja man ke meet aaj main,

Khud tera singar karunga !

Madhukar se keh kar mangwa loon,

Laaj kunwari kaliyon ki,

Ghunghat ka pat ruko maang loon,

Main gokul ki galiyon ki !

Chand sitaron ko bulwa kar,

Chunar got kinar bharunga,

Aaja man ke meet aaj main,

Khud tera singar karunga !

Prachi ko sandesa de doon,

Bhar de aa kar pair mahawar,

Keh doon dhalti kirano se main,

Sandhya kajal karein nichawar,

Nav vasant ki madakta de,

Sathi man ki baat karunga,

Aaja man ke meet aaj main,

Khud tera singar karunga !

Man mein gangajal bhar dunga,

Tan mein mausam ka sa anubhav,

Vani mein koyal kookegi,

Pal mein hi hoga sab sambhav,

Jab saj jaye roop salona,

Jee bhar tujhko pyar karunga,

Aaja man ke meet aaj main,

Khud tera singar karunga !!

Pak ya Hind kya, sara sansar hamara hota...by Zakhmi

Apne shishe mein agar khud ko utara hota,

Kuchh tazurbon ka mere kahan guzara hota !

Chand zinda hai sitaron ki badaulat ab bhi,

Mar gaya hota akela jo bechara hota !

Rat tanhayi ki khud hi to chuni thi hamne,

Ab kahan kaisa koi dost hamara hota !

Sath dene ke liye log bahut mil jate,

Dil-e-tanha ne jo ek bar pukara hota !

Zindagi apni badi mauj mein katati yaro,

Seem-o-zar hamko agar jaan se pyara hota !

Is tarah khwar na hota main jahan ke hathon,

Kash! hamraz na apna wo sitara hota !

Azm pe apne yaqeen mujhko bahut hai phir bhi,

Chahta hun ki koi aur sahara hota !

Yun to jee lete hain har lamha teri yad ke sath,

Kaisa hota jo sanam sath hamara hota !

Beech apne na ye mazhab ki rawayat hoti,

Pak ya Hind kya, sara sansar hamara hota !

Zameen se aage bhala jana tha kahan main ne


Zameen se aage bhala jana tha kahan main ne
Uthaye rakha yunhi sar pe asman main ne.

Shajar ko aag kisi aur ne lagayi thi
Na jane saans mein kyun bhar lia dhuan main ne.

Kabhi to ayenge us simat se gulab o chiragh
Ye neher yunhi nahi nikaali yahan main ne.

Meri to ankh mera khwab tootne se khuli
Na jane paaoun dhara neend mein kahan mein ne.

Kisike hijar mein shab se kalam karte huye
Diye ki lau ko banaya tha hum-zubaan mein ne

Ek Sher...

बुझते हुए दीये पे हवाओं ने असर किया ,
माँ ने दुआएं दीं तो दवा ने असर किया..


Bujhte huye diye pe hawaon ne asar kiya,

Maa ne duayein deen to dawa ne asar kiya ..

Ek Sher

मैं इससे बढ़कर जुल्म की क्या मिसाल दूँ !
वो मुझ से लिपट के रोया किसी और के लिए !!




Main is se badh kar zulm ki kya misaal doon !

Wo mujhse lipat kar roya kisi aur ke liye !!

Ek sher

Gam-e-hayaat ka jhagdha mita raha hai koyi ,
Chale bhi aao ke duniya se ja raha hai koyi ..
  
Kaho ajal se zara do ghadi thehar jaaye ,
Suna hai aane kaa vaada nibha raha hai koyi ..

माँ की दुआ

Andhere hain raaste,

Dia le ke jana.

Mere aansuon ki

Zia le ke jana,

Tumhein haadson se,

Bacha lengi Hamesha

Suno! Ghar Se

“Maa Ki Dua”

Le ke jana